रविवार, 30 दिसंबर 2012




भारत के सभी बुज़ुर्ग ,जवान ,महिलाये ,बच्चे के मन में
एक ही सवाल की क्या होगा हमारा और हमारे देश का .....???

क्या होगा मेरे देश का ?
क्या होगा बाहर आने जाने वाली महिलाओ का ?
क्या होगा बलात्कारियो का ?
क्या होगा भ्रष्टाचारियो का
क्या होगा ?
क्या दिल्ली पुलिस मे सुधार होगा ?
क्या डी टी सी मे सुधार होगा ?
क्या राजनिति मे सुधार होगा ?
क्या संसद निर्विघण चला करेगी ?

बडे दुख का विष्य की दिल्ली की एक बेटी के साथ 6 दुष्टो ने बलात्कार किया और आज वो बेटी अपनी जिन्दगी की लडाई हार गई............!
वो छोड गई अपने दुखी मॉ-बाप को, उसके लिए लडने दोस्तो को रोता बिलखता हुआ
अगर बलात्कारियों को फांसी हो भी गई और अब तो फांसी हो भी जायेगी, क्योंकि धारा 302 जुड़ गई है, तो क्या बलात्कार रुक जाएंगे....बिलकुल भी नहीं

हमें बलात्कारों के लिए खाद और पानी का काम करने वाले कारणों को च
िन्हित करना पड़ेगा, जिनमें से एक सबसे बड़ा कारण है- शराब, दूसरा है भ्रष्टाचार, और तीसरा ही न्याय का देरी से मिलना, इस तरह से और भी कारन हो सकते हैं, जिन्हें देर-सबेर चिन्हित करना ही होगा।